देहरादून: परेड ग्राउण्ड,देहरादून के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित 23वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस जूडो आदि प्रतियोगिता का हुआ समापन
परेड ग्राउण्ड,देहरादून के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित 23वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस जूडो आदि प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बता दें कि 6 जून 2024 को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था।