देहरादून: नगर निगम, देहरादून की टीम ने बॉडी गार्ड बस्ती में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई,10 अवैध अतिक्रमण किये ध्वस्त
नगर निगम देहरादून ने बाडी गार्ड बस्ती में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की इस दौरान 10 अवैध अतिक्रमण को धवस्त किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि एनजीटी के निर्देश पर रिस्पना नदी किनारे वर्ष 2016 के बाद किये गये निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं।