देहरादून: शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक
शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा, देहरादून स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्मार्ट सिटी लि. के कार्यों पर चर्चा की गई. बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से स्मार्ट सिटी के तहत किए गये कार्यों की जानकारी मांगी। साथ ही समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं।