देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की ली बैठक, दिए निर्देश
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं, जिससे उनके विकास, पुनरूद्वार व पुनर्वासन की कार्ययोजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जा सके।