कामडारा: एसआईआर व जनगणना को लेकर कांग्रेस की बैठक
Kamdara, Gumla | Jun 9, 2026 एसआईआर और जनगणना को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन सामुदायिक भवन में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा के नेतृत्व पर एक बैठक आयोजित की गई।जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दयामनी बरला को आमंत्रित किया गया।वहीं दयामनी बरला ने उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एसआईआर और जनगणना को लेकर विशेष जानकारियां दी।