गिरिडीह: सिहोडीह में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला, योग व जनसेवा पर ज़ोर दिया गया
सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद का प्रांतीय कार्यशाला रविवार को 9 बजे से सिहोडीह के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय, प्रांतीय महासचिव सुनील कुमार, प्रांतीय वित्त सचिव अश्विनी तिवारी, प्रांतीय कार्यक्रम संयोजक सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे।