विदिशा नगर: वायरल VIDEO से बढ़ी ASI की मुश्किलें, एडिशनल SP तक पहुंची शिकायत
विदिशा जिले के बागरोद चौकी में पदस्थ एएसआई प्रेम नारायण साहू पर एक फरियादी ने अभद्र व्यवहार, झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फरियादी ने एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच एएसआई और फरियादी के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।