भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलियाजी में महिलाओं ने एक क्विंटल लापसी का भोग लगाकर गायों की सेवा में दिखाई आस्था
बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सांवलियाजी स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की गौशाला में बुधवार को महिलाओं ने गौसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में गौशाला पहुंचीं और करीब एक क्विंटल लापसी का भोग गायों को लगाया। महिलाओं ने सेवा और श्रद्धा के साथ गायों की देखभाल कर धर्म और संस्कारों की मिसाल पेश की।