औरैया: रोडवेज बस से कालपी जा रही महिला की औरैया में हालत बिगड़ी, चालक परिचालक ने 50 शैय्या अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला रानी नगर निवासी कविता पत्नी मयंक पाठक रोडवेज बस द्वारा कालपी अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह औरैया रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची कि तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह बस में बेहोश हो गई। इस पर बस के चालक एवं परिचालक द्वारा उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।