औरैया: साहनीपुर निवासी खेत पर गए किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, औरैया के 50 सैया अस्पताल में उपचार जारी
जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर निवासी शिवराम पुत्र बंसीराम खेत में घास काट रहे थे कि उसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया है ।