औरैया: कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े युवक को राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालौन चौराहे पर एक युवक बेहोशी की हालत में लोगों द्वारा पड़ा पाया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के माध्यम से बेहोशी में पड़े युवक को औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल युवक कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहा था।