अरवल: खैरा बाजार में सांप काटने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | Apr 2, 2026 सर्पदंश से इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम। अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय लली चौधरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बीते देर शाम वह शौच के लिए गांव के बधार की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।