भदोही: भदोही : लगातार गायब चल रहे सरकारी शिक्षक की जायेगी नौकरी, बीएसए ने शुरू की सेवा समाप्ति की कार्रवाई
भदोही के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह में बुधवार को भदोही विकास खंड के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जोलहापुर में नियुक्त तीन अध्यापकों में एक अध्यापक लगातार अनुपस्थित पाए गए जिसके संबंध में बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित सहायक अध्यापक की सेवा समाप्ति की कार्यवाई की जा रही है। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षित स्थिति ठीक नहीं पाई गई।