गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाना ने गाजणा के ठाण्डी, कमद, कुमारकोट समेत अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उपतहसील स्थापना व जलकुर नदी सुरक्षा कार्य भी चर्चा में रहे।