सीतापुर: जनपद में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता शिवानंद का बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सीतापुर पुलिस के द्वारा बृहस्पतिवार को पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड का खुलासा किया गया था। जिसमें इलाके के ही एक मंदिर के पुजारी बाबा शिवानंद को मुख्य साजिश कर्ता बताया गया और बाबा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को बाबा शिवानंद का पूरी साजिश किस तरह से रची गई यह खुद बताते हुए बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।