सीतापुर: जनपद में जुम्मे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन रहा अलर्ट, चप्पे-चप्पे की ड्रोन से निगरानी, डीएम एवं एसपी ने किया भ्रमण
जनपद में जुम्मे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर था सुबह से ही मस्जिद एवं संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। ऐसे में क्षेत्र की निगरानी करने के लिए अलग-अलग स्थान पर ड्रोन कैमरा को भी लगाया गया था।पुलिस ने पूरी तरह से व्यवस्थाओं को चौबंद कर रखा था। मामले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए DM SP ने भी भ्रमण किया