सीतापुर: गंगोई में घर में सास से विवाद के बाद बहू ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुई मौत
संदना थाना क्षेत्र के गंगोई गांव में घर में सास से हुए विवाद के बाद बहू ने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली थी। महिला की हालत बिगड़ने के बाद गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल सीतापुर में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।