पटना ग्रामीण: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, 1 जनवरी 2026 से होगा प्रभावी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और कर्मचारियों के हित में कई क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं। सबसे बड़ी खबर बिहार के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, जिससे वेतन में अधिकतम 4500 रुपये तक का इजाफा होगा।