स्याना: ग्राम वैराफिरोजपुर स्थित रजवाहे की पुलिया का आधार लटका, ग्रामीण पानी से होकर कर रहे हैं रास्ता पार
Siyana, Bulandshahr | Jun 21, 2026
ग्राम वैराफिरोजपुर स्थित रजवाहे की पुलिया का निर्माण कार्य अधर में लटकने से ग्रामीण काफी परेशान है। जिसके चलते अपनी जान जोखिम में डालकर मजबूरन ग्रामीण रजवाहे के पानी से होकर रास्ता पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से जल्द निर्माण कार्य की मांग की है। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से पुलिया का निर्माण कार्य रुका हुआ है।