कुमारखंड: सरहद वार्ड नंबर 3 में अचानक आग लगने से एक आवासीय घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरैनी पंचायत के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहद वार्ड नंबर 3 में देर रात अचानक आग लगने से एक आवासीय घर-घर में रखें सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित घर मालिक राजेश राय ने शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे अंचल कार्यालय में आवेदन दिया।