झांसी: रेहड़ी पटरी दुकानदार अपनी व्यथा लेकर पहुंचे झोकन बाग स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय
Jhansi, Jhansi | Feb 6, 2025 नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़क के किनारे बैठने वाले रेहड़ी पटरी दुकानदारों को अन्य जगह विस्थापित होने हेतु आदेशित किया जा रहा है, इस कारण कई दुकानदार जो अपनी रोजी-रोटी उन्हीं दुकानों से चला रहे हैं, उनका व्यापार उजड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे।