बाबई: माखननगर में ट्रक चालक ने महिला को मारी टक्कर महिला की हुई मौत पुलिस ने किया मर्ग कायम
शनिवार को पुलिस में जानकारी के मुताबिक माखन नगर में आकाश की दुकान के सामने में रोड पर तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आरोपी ट्रक क्रमांक MP04 HE 2325 के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला फूलवती बाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304-A के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।