महोबा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में जिलेभर के थानों ने बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।