कैसरगंज: जरवल रोड इलाके में रोडवेज बस और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की हुई मौत
जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 78 FN 2645 और मोटरसाइकिल संख्या UP 41 AC 9673 के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइ