राठ: पठानपुरा इलाके के निवासी युवक ने दबंगों पर सार्वजनिक-निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 18, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के निवासी युवक ने नगर क्षेत्र के तीन दबंग व्यक्तियों पर सार्वजनिक भूमि व उसकी निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि जब वह दबंगों के द्वारा किये जा रहे कब्जे का विरोध करता है तो उक्त दबंग उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। पीड़ित ने आज कोतवाली में तहरीर दी है।