डुमरियागंज: बाल विकास परियोजना अधिकारी डुमरियागंज के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना दिया, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र की आगंबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर बाल विकास अधिकारी डुमरियागंज पर आंगनबाड़ी भर्ती में धनउगाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का आरोप लगया है। संगठन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने नायब तहसीलदार बिंद्रश गुप्ता को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।