*मायापुर पूरा के प्रसिद्ध आम कुड़ी धाम पर मोर छठ पर उमड़ा जन सैलाब*
आज बुधवार शाम 4:00 बजे कार्यक्रम आयोजित हुए हैं शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मायापुर पूरा के बीच स्थित प्रसिद्ध आम कुड़ी धाम पर आज बुधवार शाम 4 बजे मोर छठ के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यह सिद्ध धाम पनरिया नाथ झरना से 3 किलोमीटर मायापुर की ओर पहाड़ों और झील के बीचो-बीच स्थित है, जहां 12 महीने शीतल हवा और ठंडा जल रहता है। यहां भगवान शिव, शेरावाली माता और भैंसासुर बाबा विराजमान हैं।शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में ग्वाल-गोपाल, बाल कथा, कन्या भोज सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर परिसर में दरबार लगाया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं सुनी गईं।मान्यता है कि यहां भैंस की मनोकामना सबसे ज्यादा पूरी होती है, वहीं बहुओं की औलाद और गोद भरने की मन्नतें भी बड़ी संख्या में भरी जाती हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने दूध-दही चढ़ाकर भंडारा कराया।
Pichhore, Shivpuri | Sep 16, 2026