पन्ना: अमावस्या पर जुगल किशोर मंदिर में प्रसाद वितरण, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी रहे मौजूद
Panna, Panna | Apr 17, 2026 पन्ना। प्रत्येक अमावस्या की तरह इस बार भी अमावस्या के अवसर पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भगवान जुगल किशोर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।