मंगलवार 2 बजे पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत देवरी में जन-सहभागिता और मशीनरी के सहयोग से स्थानीय स्टॉप डैम का कायाकल्प किया गया।स्टॉप डैम में जमा गाद (सिल्ट), मिट्टी और अनावश्यक झाड़ियों की सफाई की गई। स्थानीय निवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वतः स्फूर्त होकर श्रमदान किया।