मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुन्दरी: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में ससुराल आए मुरुबार के 32 वर्षीय साबिर अंसारी की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार रात कुन्दरी इलाके में युवक गिरा मिला था। गुरुवार सुबह में उसे इलाज के लिए पहले लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था, वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भेज दिया गया