कटनी नगर: रीठी थाना क्षेत्र के बांधा-इमलाज में शराब और गांजे का कारोबार चरम पर, ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में खोला मोर्चा
रीठी थाना अंतर्गत बांधा-इमलाज के ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने बताया कि उनके गांव में कई वर्षों से शराब और गांजे का कारोबार चरम पर स्थानीय पुलिस को शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होती। ग्रामीणों ने बताया कि युवा पीढ़ी और नाबालिग भी शराब और गांजे की लत से परेशान है।