मेदिनीनगर (डालटनगंज): विहंगम योग संस्थान ने डालटनगंज स्टेशन रोड से नववर्ष पर स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली
नववर्ष पर सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की मेदिनीनगर प्रखंड इकाई की ओर से रविवार दोपहर 2 बजे स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई। डालटनगंज स्टेशन रोड स्थित बबलू पाठक के घर से बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सुसज्जित वाहन पर सदगुरु देव की तस्वीर सजायी गई थी। सदगुरु देव के महिला पुरुष भक्तजन हाथों में अ अंकित श्वेत ध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।