मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी में रेलवे लाइन पर मिली युवती का शव, सुआ निवासी सीआईएसएफ जवान उदय सिंह की पुत्री की हुई पहचान
चियांकी में रेलवे लाइन से मिली युवती के शव की पहचान हो गई है। सुआ निवासी सीआईएसएफ जवान उदय सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। ज्योति अपने घर से सुबह 10 बजे निकली थी। उसका शव उसके घर से एक किमी दूर चियांकी 22 नंबर पुल रेलवे लाइन के पास देखा गया। ज्योति हॉस्टल में रहकर पढ़ायी करती थी। उसकी मौत कैसे हुई,इसके लिए पुलिस कई स्तरों पर छानबीन कर रही है।