विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा मंच पलामू के तत्वावधान में रविवार मेदिनीनगर के छहमुहान पर 221 दीप प्रज्वलित किए गए। रंगोली से साज सज्जा की गई तथा भगवान भास्कर के सूर्योदय होते ही उनकी आरती उतारी गई । मौके पर राष्ट्रीय सेवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्रियरंजन पाठक ने दोपहर 2 बजे कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।