दमोह: नकटी एरोरा में महिला को छेड़ने का विरोध करना पति को पड़ा महंगा, आरोपी ने किया डंडे से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 30, 2026 दमोह के नकटी एरोरा गांव में महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति रामचंद आदिवासी पर डंडे से हमला कर दिया। घायल रामचंद को सोमवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित के अनुसार आरोपी सुखेंद्र आदिवासी उसकी पत्नी को पत्थर फेंककर परेशान कर रहा था। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।