बहराइच: महरी इलाके में तिलक समारोह में आलू की टिक्की खाने वाले लोग हुए बीमार, मेडिकल काॅलेज में हो रहा उपचार
एक युवक के तिलक के मांगलिक कार्यक्रम में आलू की टिक्की खाने वाले 37 लोग बीमार हो गये। हालत बिगड़ने पर पीड़ित लोगों को मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक डाॅ. शहीर ने बताया कि पीड़ित लोगों में अधिकांश बच्चे, महिला व बुजुर्ग हैं। उनकी टीम के सदस्य फार्मासिस्ट रत्नेश, एसपी सिंह, अर्जुन सिंह, श्यामबाबू के द्वारा सर्जन को बुलाकर इलाज कराया गया है।