बहराइच: चिलवरिया इलाके में सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत। पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
कोतवाली देहात के चिलवरिया के पास अंकित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम सरस कटेल जनपद बहराइच की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनको जिला अस्पताल बहराइच से लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर किया गया था। जहां लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचते ही अंकित शुक्ला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।