बहराइच: बसंतापुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल,अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतापुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक घर से जैसे ही आगे बढ़ा तभी किसी वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी है