बहराइच: सरईया के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,हादसे में पति-पत्नी हुए घायल
रामगांव थाना क्षेत्र के सरईया के पास बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा मंगलवार दोपहर का है। जब वह अस्पताल आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई हैं।