धरियावद: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय धरियावद के नवीन परिसर में चिकित्साकर्मियों ने श्रमदान व पौधारोपण किया
भूमि को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धरियावद के राजकीय उपजिला चिकित्सालय के नवीन परिसर में चिकित्सा कर्मियों द्वारा श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ.जितेन्द्र बागड़िया ने बताया कि चिकित्सालय के नवीन परिसर में प्रतिवर्ष डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जाता है।