थराली: 38 वर्षों के पश्चात देवरा यात्रा पर निकली कोट, भटियाणा की नागनी माता रात्रि प्रवास हेतु पहुंची मायापुर,स्वागत
थराली विधानसभा के कोट,भटियाणा,भुलक्वाणी, ग्वाड़ की नागनी माता 38 वर्षों के पश्चात देवरा यात्रा पर निकली है। 12 जनवरी को हुई द्वितीय ब्रह्मबंधन के पश्चात नागनी माता देवरा यात्रा आज रात्रि प्रवास हेतु मायापुर पहुंची। मायापुर पहुंचने पर ध्याणियों ने मांगल गीतों के साथ अपनी आराध्य देवी नागिनी माता एवं देवरा यात्रियों का स्वागत किया।।