करपी: करपी प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर संपन्न
Karpi, Arwal | Jun 18, 2026 करपी प्रखंड कार्यालय परिसर में लगने वाले तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर गुरुवार को शाम 4:00 बजे संपन्न हो गया। गुरुवार को कुल 93 लोगों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा जिनमें 83 का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। कुल 330 लोग शिविर में आकर अपनी समस्याओं का समाधान किया।