झाझा: झाझा के पुरानी बाजार स्थित एक धर्मशाला में किसानों के बीच सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Jhajha, Jamui | Sep 17, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र के किसानों के सम्मान में पुरानी बाजार स्थित एक धर्मशाला में किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डाॅ. नीरज साह उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होनें 100 किसानों को अंगवस्त्र के अलावे एक पौधा और खेती में उपयोग किए जाने वाली सामग्री वितरण किया। डाॅ. नीरज साह ने कहा कि किसान है तो खेती होती है।