झाझा: झाझा में रेलवे के कई विभागों में रेलकर्मियों के द्वारा धूमधाम के साथ मनाई विश्वकर्मा पूजा
Jhajha, Jamui | Sep 16, 2024 शिल्पकारों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा सोमवार को झाझा में रेलवे के कई विभागों में रेलकर्मीयों के द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। रेलवे आईओडब्ल्यू, दूर संचार विभाग, टीआरडी, मेमू कारशेड, रेलवे पावर हाॅउस, कैरेज एंड वैगन, क्रूलोबी सहित अन्य विभागों में रेलकर्मियों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया गया।