झाझा: छापा गांव में महिला के साथ उसके भसुर ने की मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 16, 2024 छापा गांव में कुंआ पर स्नान करने जा रही एक महिला के साथ उसके भैंसुर के द्वारा मारपीट कि गई जिसके बाद महिला को लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला ललीता देवी ने बताया कि मै कुंआ पर स्नान करने जा रही थी कि तभी भैंसुर दिनेश यादव ने कुंआ पर आने से मना किया। विरोध करने पर उसने मारपीट किया।