झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के पास से दो स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, 4 शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Jhajha, Jamui | Sep 17, 2024 देवघर से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बेगूसराय जा रहे दो स्काॅर्पियों के साथ कुल चार तस्कर को झाझा रेलवे स्टेशन के समीप से झाझा पुलिस को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि लखीसराय के संटू कुमार, बेगूसराय के रंजीत कुमार, मोहन कुमार अमित कुमार है। कुल 24 कार्टून से 245.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। जिसकी किमत लगभग ₹1.5 लाख है।