भीलवाड़ा: शास्त्रीनगर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, पार्क, सामुदायिक भवन और विद्यालय से बोरिंग मोटर के वायर की चोरी
भीलवाड़ा। शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित सोनी हॉस्पिटल रोड पर दूध की डेयरी के पीछे बने पार्क में अज्ञात चोरों ने बोरिंग की मोटर निकालकर उसका वायर काटकर चोरी कर लिया। इस संबंध में पार्क के पास रहने वाले जय मेंगानी ने निवर्तमान पार्षद पति किशोर लखवानी को सूचना दी।