कर्वी: न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपी को सुनाई गई 3 साल की सजा
चित्रकूट में मंगलवार दोपहर 3:40 बजे पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में आरोपी नंदकिशोर कोल उर्फ आनंदी को 3 वर्ष की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश राममणि पाठक की अदालत ने थाना मानिकपुर में दर्ज धारा 174 ए आईपीसी के मामले में फैसला सुनाया है।