नगड़ी: किशोरगंज से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार, 5 फरार
Nagri, Ranchi | Mar 21, 2024 रांची पुलिस ने किशोरगंज के श्री रोडवेज के पास से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच तस्कर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू आनंदनगर रोड नंबर 7 निवासी मुकेश यादव और राकेश कुमार शामिल है।