शुजालपुर: किसानों के दो गुटों में संघर्ष, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शुजालपुर में वेयर हाउस पर रविवार दोपहर गेहूं बेचने पहुंचे किसानों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है।घटना का एक वीडियो आज सोमवार को सामने आया है। इसमें किसान एक-दूसरे पर पत्थर और लाठियों से हमला करते दिखा।